ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

'गहना उतारिए और 81 कदम आगे जाइए ....'महिला को भगवान से मिलाने की बात कह जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए बदमाश, जानिए क्या है मामला

'गहना उतारिए और 81 कदम आगे जाइए ....'महिला को भगवान से मिलाने की बात कह जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए बदमाश, जानिए क्या है मामला

06-Nov-2023 02:01 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों और लुटरों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यहां बेख़ौफ़ बेखौफ तरीकों से अपने काले मंसूबो को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में अब एक अनोखे तरीके से ठगी का मामला सामने आया है। इसके बाद इस घटना को लेकर तरह - तरह की चर्चा शुरू हो गई है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जालसाजों ने एक महिला को भगवान के दर्शन का झांसा देकर उसके सारे गहने लूट लिए।


मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर में जालसाज अब भगवान के दर्शन का झांसा देकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। दो कथित बाबा ने एक महिला से गहने उतरवाकर फरार हो गए। शहर में महिलाओं से ठगी की इस तरह की एक दर्जन से ज्यादा घटनाएं हो चुकी है। लेकिन अभी तक पुलिस जालसाजों को पकड़ नहीं सका है।


बताया जा रहा है कि, कलमबाग रोड में कुमार मेडिसिन के पास दो कथित बाबा एक महिला को भगवान के दर्शन का झांसा देकर गले, नाक, कान समेत तमाम गहने उतरवाकर ले भागे। जिसके बाद कामेश्वर लेन निवासी रीता कुमारी ने मामले में काजी मोहम्मदपुर थाने में एफआईआर कराई है। महिला ने पुलिस को बताया है कि 31 अक्टूबर को वह बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रही थी। तभी रास्ते में दो बाबा ने आंख-कान के डॉक्टर का पता पूछा। इसी दौरान उसने हेप्नोटाइज कर लिया। इसके बाद उसको भगवान के दर्शन कराने का झांसा देकर सारे गहने उतरवा लिये।


इस पीड़िता ने बताया कि, इस दोनों बाबाओं ने गहने उतरवाकर उसे आंख बंदकर 81 कदम आगे जाने को कहा। आंख बंद कर वह आगे गई, वापस लौटी तो दोनों ठग फरार हो चुके थे। पति के घर लौटने के बाद उसने विलंब से थाने में एफआईआर कराने की बात पुलिस को बताई है। महिला ने बताया कि उसके पति संजीव कुमार दूध का व्यवसाय करते हैं। 


उधर, इस मामले में थानेदार मनोज कुमार साह ने बताया कि घटनास्थल के पास के सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है। शातिरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें कि शहर में यह कोई नयी घटना नहीं है। अब तक एक दर्जन से अधिक महिलाओं को भगवान के दर्शन का झांसा देकर ठग गहना उतरवा कर भाग चुके हैं।