ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / जी20 शिखर सम्मेलन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पहुंचे दिल्ली, एयरपोर्ट पर हुआ...

जी20 शिखर सम्मेलन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पहुंचे दिल्ली, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

08-Sep-2023 08:13 PM

By First Bihar

DESK: भारत की मेजबानी में दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार की देर शाम दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत में पारंपारिक नृत्य भी पेश किया गया।


दरअसल, जी20 के सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई प्रतिनिधित्व करते हैं। इस समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।


इस बार जी20 की बैठक भारत में हो रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी अध्यक्षता करेंगे। शनिवार से दिल्ली में शुरू होने वाले दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में वैश्विक दक्षिण की चिंताओं, रूस- यूक्रेन युद्ध के परिणामों, निराशाजनक आर्थिक परिदृश्य और समावेशी विकास को बढ़ावा देने जैसी जटिल वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए खास चर्चा होगी।