अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
24-Nov-2022 08:29 PM
PATNA : कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में एक पर एक सियासी दांव देखने को मिल रहा है। कुढ़नी में बीजेपी के आधार वोट बैंक में सेंधमारी के लिए वीआईपी ने भूमिहार जाति से आने वाले नीलाभ कुमार को उम्मीदवार बनाया है। नीलाभ कुमार के समर्थन में बुधवार को भूमिहार–ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के नेता कुढ़नी पहुंचे थे हालांकि इन नेताओं का नीलाभ कुमार ने बहुत ज्यादा नोटिस नहीं लिया, इसके बावजूद बीजेपी को डैमेज करने का मिशन लिए फ्रंट के नेताओं ने वीआईपी उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था। फर्स्ट बिहार ने इस बाबत आज पूरी खबर बताई थी। फर्स्ट बिहार की खबर के बाद बीजेपी नें कुढ़नी में ऑपरेशन भूमिहार शुरू कर दिया है। भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट से जुड़े नेताओं को अपने साथ खड़ा कर भारतीय जनता पार्टी ने फ्रंट में ही टूट करा दी है।
फ्रंट हुआ दो फाड़
फर्स्ट बिहार ने आपको बताया था कि कैसे कुढ़नी में भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के नेता बीजेपी को डैमेज करने के खेल में लगे हुए हैं। फ्रंट के कुछ नेता सामने से आकर समर्थन का ऐलान कर रहे हैं तो वहीं कुछ पर्दे के पीछे से खेल खेल रहे हैं। बीजेपी के एक पूर्व मंत्री की चर्चा भी फर्स्ट बिहार ने अपनी रिपोर्ट में की थी और अब बीजेपी को यह समझते देर नहीं लगी है कि मुजफ्फरपुर से आने वाले पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा कुढ़नी में पार्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं, लिहाजा नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा आज सुरेश शर्मा के पास पहुंचे और उनसे बीजेपी को समर्थन दिलवा दिया। विजय कुमार सिन्हा ने सुरेश शर्मा के साथ बैठकर ऐलान किया कि भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट का समर्थन बीजेपी उम्मीदवार को साथ है। सुरेश शर्मा इस फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष हैं, इसका मतलब यह हुआ कि एक तरफ से जुड़े आधे नेता वीआईपी उम्मीदवार को समर्थन करेंगे तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में फ्रंट के दूसरे नेता बीजेपी उम्मीदवार को। यानी कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट दो फाड़ होता दिख रहा है।
बीजेपी का ऑपरेशन भूमिहार
कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी सबसे अधिक वीआईपी कैंडिडेट को लेकर परेशान रही है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि कहीं बोचहां उपचुनाव की तरह यहां भी भूमिहार वोटर्स को उससे तोड़ लिया जाए। लिहाजा समय रहते अब पार्टी के भूमिहार नेताओं को आगे कर दिया गया। विवेक ठाकुर यहां जनसंपर्क कर चुके हैं लेकिन अब नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को आगे किया गया। विजय कुमार सिन्हा ने सुरेश शर्मा को साथ जोड़कर डैमेज कंट्रोल करने का प्रयास किया है। इस दौरान यह भरोसा भी दिया है कि सुरेश शर्मा के लिए पार्टी आगे काम करती रहेगी, उनके हितों का ख्याल रखा जाएगा। चर्चा इस बात की है कि लोकसभा चुनाव में सुरेश शर्मा के लिए अंदर खाने में कोई कमिटमेंट भी किया गया है। जो भी हो भूमिहार वोटर्स को बीजेपी अगर मैनेज करने में सफल होती है तो कुढ़नी सीट पर उसकी स्थिति मजबूत हो जाएगी।