पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
20-Mar-2022 05:29 PM
DESK: फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम की गैलरी चंद सेकेंड में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गयी। इस दौरान स्टेडियम में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। स्टेडियम में मची अफरा-तफरी के दौरान करीब 200 लोग घायल हो गये। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना केरल के मलप्पुरम जिले के वंदूर में उस वक्त हुई जब स्थानीय स्तर पर आयोजित फाइनल फुटबॉल मैच को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। स्टेडियम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। स्टेडियम की क्षमता से ज्यादा लोगों के आने के कारण यह हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों का कहना था कि गैलरी पूरी तरह से भर गयी थी इसके बावजूद आयोजकों ने लोगों के प्रवेश पर रोक नहीं लगायी। भीड़ इतनी अधिक हो गयी कि इसे संभावना भी बेहद मुश्किल था। गैलरी में भी क्षमता से अधिक लोग बैठ गये जिसके बाद चंद सेकेंड में ही वह ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर पड़ा। इस दौरान भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
गैलरी के नीचे सैकड़ों लोग दब गये जिन्हें काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया। इस हादसे में करीब 200 लोग घायल हो गये है। जिन्हे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बीती रात करीब 9 बजे कलिकावू के पूंगोड स्थित एलपी स्कूल ग्राउंड में ऑल इंडिया सेवेंस फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच को देखने के लिए आए लोगों की संख्या 2 हजार से अधिक थी।