ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / एक्सपर्ट ने जताई आशंका,मोटे लोगों पर काम नहीं करेगी कोरोना की वैक्सीन

एक्सपर्ट ने जताई आशंका,मोटे लोगों पर काम नहीं करेगी कोरोना की वैक्सीन

10-Aug-2020 04:13 PM

DESK : कोरोना को लेकर अब तक दुनिया में कई स्टडीज हो चुके हैं. इन स्टडीज में कोरोना वायरस और उसके बदलते रूप के बारे में कई जानकारियां सामने आई हैं. इसी तरह के एक शोध में ये बात निकल कर आई है कि कोरोना का खतरा मोटे लोगों को ज्यादा रहता है. हेल्थ एक्सपर्ट को इस बात का डर है कि अगर कोरोना वायरस की वैक्सीन आ भी गई तो वो मोटे लोगों पर उतनी असरदार  नहीं होगी. मोटे लोगों में पहले की कई तरह के संक्रमण का खतरा बना रहता है.

पिछली कई स्टडीज में ये पाया गया है कि इन्फ्लूएंजा और हेपेटाइटिस बी जैसी वैक्सीन का असर मोटे लोगों पर कम होता है, जिसकी वजह से वो जल्दी बीमार पड़ते हैं और उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. मोटापे की वजह से कभी-कभी उनके कई अंग काम करना बंद कर देते हैं जिससे उनकी मौत भी हो जाती है. मई 2017 की एक स्टडी के अनुसार, हेपेटाइटिस बी वैक्सीन की वजह से मोटे लोगों में बनी एंटीबॉडी पतले लोगों की तुलना में काफी कम हो गई थी.  

बर्मिंघम में अलाबामा यूनिवर्सिटी के बायोकेमिस्ट्री प्रोफेसर डॉक्टर चाड पेटिट ने ब्रिटेन के अख़बार  डेली मेल को बताया कि, 'ऐसा नहीं है कि ये कोरोना वायरस की वैक्सीन मोटे लोगों पर काम नहीं करेगी लेकिन सवाल ये है कि ये मोटे लोगों पर कितनी प्रभावी साबित होगी. दूसरे शब्दों में कहें तो ये वैक्सीन मोटे लोगों पर काम तो करेगी लेकिन उतनी असरदार नहीं होगी.'

वहीं, अमेरिका के सीडीसी  (Centers for Disease Control and Prevention) के अनुसार, यहां के लगभग 42.4 फीसदी वयस्क मोटापे के शिकार हैं जबकि बच्चों का आंकड़ा 18.5 फीसदी है. ऐसे में ये चिंता का विषय है. मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज, स्ट्रोक, दिल का दौरा और यहां तक कि कुछ तरह के कैंसर के लिए भी खतरनाक माना जाता है. गंभीर रूप से अधिक वजन वाले लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. मोटापे की वजह से इनके बॉडी के इम्यून सिस्टम में सूजन आ जाती है जिसकी वजह से शरीर सही तरीके से वायरस से नहीं लड़ पाता है. पहले भी इस तरह के कई मामले आ चुके हैं जिसमें वैक्सीन लगाए जाने के बाद मोटे लोगों में खराब इम्यून रिस्पान्स देखने को मिला है.

वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में संक्रामक रोगों के प्रोफेसर डॉक्टर विलियम शेफनर का कहना है कि मोटे लोगों के लिए वैक्सीन के इंजेक्शन का आकार काफी मायने रखता है. आमतौर पर वैक्सीन में 1 इंच सुई का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन मोटे लोगों को वैक्सीन देने के लिए लंबी सुई लगानी पड़ती है. अगर आप इंट्रामस्क्युलर इंजेक्शन दे रहे हैं तो ये वास्तव में मांसपेशियों तक पहुंचना चाहिए.