ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / पूर्व CM जीतन राम मांझी ने PM मोदी को लिखा पत्र, लॉकडाउन बढ़ाये...

पूर्व CM जीतन राम मांझी ने PM मोदी को लिखा पत्र, लॉकडाउन बढ़ाये जाने पर गरीबों के लिए मांगी छूट

09-Apr-2020 07:15 PM

PATNA : कोरोना संकट के बीच लॉक डाउन बढ़ाए जाने की संभावनाओं को देखते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. मांझी ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में बिहार सहित देश के अन्य हिस्सों में गरीबों के सामने लॉक डाउन के बीच उठने वाली परेशानियों की चर्चा की है. 


हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने करोना संकट के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री उन्होंने कहा कि 30 जनवरी से पूर्व ही इस बीमारी की जानकारी हो गई थी, परंतु हमारे देश के प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत में लगे हुए थे. उन्होंने यह भी कहा कि उनके स्वागत का इनाम धमकी से मिला है. इस गलती के लिए मोदी जी को देश से माफी मांगनी चाहिए. अगर वह समय रहते कारगर कदम उठा लिए होते तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती. 


हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पांडेय ने बताया कि अमेरिकी प्रधानमंत्री के द्वारा दिया गया धमकी दुर्भाग्यपूर्ण है. देश को उनके धमकी में नहीं आना चाहिए. उन्होंने प्रधानमंत्री के फैसले पर उंगली उठाते हुए कहा कि पूरे देश के लिए दवा का स्टॉक रखने के बाद ही दूसरे लोगों को दवा देने की बात होनी चाहिए. जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा अधिक दामों सामग्री का बिक्री करने की शिकायत लगातार मिल रही है.



news image