Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम
17-May-2021 11:44 AM
PATNA : बिहार में बिजली बिल उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. अब उपभोज्ताओं को बिजली बिल जमा करते समय विशेष डिस्काउंट मिल सकेगा. यह डिस्काउंट पूरे तीन फीसदी का होगा. इसके अलावा ये सुविधा उन उपभोक्ताओं के लिए है जो स्मार्ट मीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं. बिजली कंपनी ने शनिवार रात से इस सुविधा का शुभारंभ कर दिया है. कोरोना काल में इस छूट का लाभ उन्हें मिल सकेगा जो ऑनलाइन बिल जमा करेंगे.
जानकरी के अनुसार, बिजली कंपनी के द्वारा दी जा रही तीन फीसदी की छूट में एक और शर्त उपभोक्ताओं के लिए रखी गई है. इस छूट का लाभ वैसे उपभोक्ताओं को ही मिलेगा जो एडवांस बिल जमा करेंगे. यदि बिल की राशि माइनस में चली जाती है तो इसका लाभ उन्हें नहीं मिल सकेगा. हालांकि उपभोक्ताओं को बिल में इस छूट का जिक्र नहीं दिखेगा. लेकिन उन्हें इसका लाभ बिल जमा करने के दौरान जरुर मिलेगा.
बताया जा रहा है कि इसपर अभी काम चल रहा है और जल्द ही उपभोक्ताओं को इस सुविधा का लाभ भी मिलना शुरु हो जाएगा. पोस्टपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही डेढ से ढ़ाई फीसदी छूट का लाभ मिलता रहेगा. बता दें कि पटना शहर के अधिकतर अपार्टमेंट में स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है. कोरोनाकाल के इस दौर में संक्रमण के खतरे को देखते हुए मीटर लगाने का काम अभी रोक दिया गया है.
राज्य में पहले चरण में 23.50 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर करीब 1826.86 करोड़ रुपये खर्च होंगे. पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के कीमत की वसूली उपभोक्ताओं से किश्तों में की जायेगी, लेकिन ऐसा नहीं है. इस संबंध में राज्य सरकार के विभिन्न स्तरों पर विचार-विमर्श के बाद उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालने का निर्णय हुआ.