पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी
20-Jun-2022 04:53 PM
DESK: आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान होकर बिहार के समस्तीपुर में बीते 5 जून को एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने फंदे से लटकर अपनी जान दी थी। वही आज महाराष्ट्र के सांगली में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के 9 सदस्यों ने जहर पीकर खुदकुशी कर ली है। प्रथमदृश्या पुलिस इस मामले को आत्महत्या करार दे रही है और कर्ज के बोझ से तंग आकर ऐसा कदम उठाने की आशंका जता रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिलहाल घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि सभी नौ लोगों ने जहर पीकर खुदकुशी की है। एक ही परिवार के जिन 9 लोगों ने सुसाइड किया उनकी पहचान की जा चुकी है। मृतकों में 72 वर्षीय अक्काताई वनमोरे, 28 साल की अनिता माणिक वनमोरे, 15 साल के आदित्य माणिक वनमोरे, 45 साल की रेखा माणिक वनमोरे, 49 साल के माणिक यल्लाप्पा वनमोरे, 28 साल के शुभम पोपट, 30 वर्षीय अर्चना पोपट, 48 वर्षीय संगीता पोपट और 52 वर्षीय पोपट यल्लाप्पा वनमोरे शामिल हैं।
सांगली एसपी दीक्षित गेदाम ने कहा कि एक जगह से तीन लाश मिले हैं जबकि घर में अलग-अलग जगहों से छह लाशें मिली है। एसपी ने कहा कि घटना की एक-एक बिन्दुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही यह क्लियर हो पाएगा की मामला आत्महत्या का है या हत्या। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अंबिका नगर चौक और राजधानी कॉर्नर में डॉक्टर वनमोरे का घर है जहां उनका पूरा परिवार रहता था।
सोमवार की सुबह से दोपहर होने को थे लेकिन दोनों घर का दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों ने किसी भी सदस्य को घर से बाहर निकलते नहीं देखा तब वे कॉल बेल बजाने लगे लेकिन अंदर से किसी ने आवाज नहीं दिया। कई घंटे तक लोग दरवाजे से आवाज देते रहे लेकिन किसी तरह का रिस्पॉस नहीं मिला जिसके बाद पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो पैर तले जमीन खिंसक गयी। सामने 6 लाश पड़े थे वही दूसरे घर में भी 3 शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। आनन-फानन में पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...