ब्रेकिंग न्यूज़

जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना

ED के सातवें समन से सहमें सीएम हेमंत! कुर्सी बचाने के लिए तलाश रहे वैकल्पिक रास्ते; कल्पना सोरेन की ताजपोशी की तैयारी

01-Jan-2024 02:54 PM

By FIRST BIHAR

RANCHI: साल 2024 के पहले दिन शुरुआत झारखंड की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत से हुई है। झारखंड में कथित जमीन घोटाले की आंच सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंच चुकी है। जमीन घोटाला में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी के 6 समन भेजने के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे लेकिन ईडी के सातवें समन के बाद हेमंत सोरेन सकते में आ गए हैं और कुर्सी पर खतरा देखते हुए अपनी पत्नी कल्पना सोरेन की ताजपोशी की तैयारी शुरू कर दी है।


दरअसल, गांडेय से जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के अचानक इस्तीफा देने के बाद झारखंड में सियासी संग्राम के संकेत मिलने लगे हैं। जैसे ही यह खबर आई कि सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया है तो इसको लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया। सरफराज अहमद ने तो इस्तीफे की की वजह नहीं बताई है लेकिन कहा जा रहा है कि एक सोची समझी रणनीति के तहत ही विधायक सरफरार अहमद का इस्तीफा हुआ है।


झारखंड में हुए जमीन घोटाले में ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए 6 बार समन जारी किया, लेकिन वे पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए। इसके बाद 29 दिसंबर को 7वां समन जारी करते हुए ईडी ने उनसे पूछा कि वे पूछताछ के लिए कब और कहां उपलब्ध रहेंगे। इसका जवाब देने के लिए ईडी ने हेमंत सोरेन को दो दिन का समय दिया लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में गिरफ्तारी के संभावित खतरे को देखकर हेमंत सोरेन कुर्सी बचाने के वैकल्पिक रास्ते तलाश रहे हैं।


सियासी गलियारे में चर्चा तेज है कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पा सोरेन की ताजपोशी की तैयारी कर रहे हैं और गांडेय विधायक का इस्तीफा इसी तैयारी का एक हिस्सा है। सूत्रों के मुताबिक हेमंत सोरेन गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराना चाहते हैं और उस सीट से अपनी पत्नी को जेएमएम उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में जुटे हैं।


गांडेय के जेएमएम विधायक का इस्तीफा इसी वैकल्पित रास्ते का हिस्सा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अगर ईडी हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करती है तो उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि हेमंत सोरेन की जगह उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि कल्पना सोरेन को उपचुनाव लड़ाने के लिए ही गांडेय विधानसभा सीट से सरफराज अहमद का इस्तीफा कराया गया है।