बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
04-Apr-2024 12:57 PM
By First Bihar
JAMUI : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार की शुरुआत हो चुकी है। बिहार में आम चुनाव 2024 को लेकर आज एनडीए की तरफ से पहली जनसभा जमुई में आयोजित की गई। इस जनसभा में एनडीए के घटक दल के तमाम बड़े नेता शामिल रहे। इस दौरान एनडीए कैंडिडेट अरुण भारती के लिए वोट मांगते हुए सीएम नीतीश कुमार का मजाकिया अंदाज एक बार फिर से देखने को मिला। सीएम नीतीश कुमार ने मतदाताओं से वोट की अपील करते हुए कहा कि आपलोग वोट देंगे न अरुण भारती जी को! हाथ उठाकर बोलिए! अरे आधा हाथ काहे उठा रहे हैं, पूरा हाथ उठाइये और बोलिए।
दरअसल, नीतीश कुमार जमुई में चिराग पासवान के बहनोई और लोजपा (रामविलास) के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे अरुण भारती के लिए चुनाव प्रचार करने पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में पहुंचे थे। जहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि - आप लोग अरुण भारती जी को अपना समर्थन दीजिए और एनडीए को सभी 40 की 40 सीट जिताने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कीजिए।
इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने मगही अंदाज में कहा कि - आप लोग हाथ उठाइए! आप बताइए की वोटवा देब न इ बार ? तभी मतदाताओं ने हाथ उठाकर आश्वासन दिया कि अपना वोट वह एनडीए की पक्ष में करेंगे। लेकिन इस दौरान बीच के कतार में बैठे कुछ युवा आधा हाथ उठा रहे थे तो नीतीश कुमार ने उनसे अपने अंदाज में कहा कि - ये बीच वाला काहे आधा हाथ उठाए हो, अरे पूरा उठाओ और बोलो कि इस बार वोट दोगे ना एनडीए के पक्ष में? उसके बाद युवाओं ने हाथ उठाकर यह आश्वासन दिया कि उसका वोट एनडीए के साथ है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...