ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / ड्यूटी पर जा रहे दारोगा सड़क हादसे में घायल, नीलगाय से टकरायी बाइक

ड्यूटी पर जा रहे दारोगा सड़क हादसे में घायल, नीलगाय से टकरायी बाइक

04-May-2020 12:24 PM

By Chandan Kumar

SIWAN : दरौंदा थाना में पदास्थित दारोगा भगवान तिवारी सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने  घायल दारोगा को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरौंदा थाने के एसआई भगवान तिवारी की ड्यूटी कोरोना को लेकर डिब्बी गांव में लगाई गई है। वह सोमवार की सुबह तकरीबन 9:30 बजे महाराजगंज-दरौंदा मुख्यमार्ग होते हुए अपने बाइक से डिब्बी के लिए निकले थे। तभी थाना क्षेत्र के नवलपुर के समीप सड़क के किनारे अचानक सड़क पर आए एक नीलगाय से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।


नीलगाय से टक्कर के बाद एसआई अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गये। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एसआई भगवान तिवारी का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है।फिलहाल उनका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है।