ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / दुकानदार का शानदार ऑफर: टैटू बनवाने पर एक किलो टमाटर फ्री, शॉप में...

दुकानदार का शानदार ऑफर: टैटू बनवाने पर एक किलो टमाटर फ्री, शॉप में लोगों की लगी भीड़

17-Jul-2023 08:24 PM

By First Bihar

DESK: देशभर में टमाटर की बढ़ती कीमत ने लोगों का जायका बिगाड़ दिया है। टमाटर की कीमत बढ़ने के कारण वह आम आदमी के किचन से दूर हो गई है। इसी बीच टमाटर को लेकर तरह तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक दुकानदार ने अपने ग्राहकों को शानदार ऑफर दिया है। दुकानदार टैटू शॉप में टैटू बनवाने वाले ग्राहकों को एक किलो टमाटर फ्री में दे रहा है। इस ऑफर को सुनकर बड़ी संख्या में लोग टैटू बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं।


दरअसल, यूपी के वाराणसी में एक टैटू शॉप में दुकानदार टैटू बनवाने वालों को मुफ्त में टमाटर बांट रहा है। सिगरा इलाके में स्थित टैटू शॉप में टैटू बनवाने वाले लोगों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। खासकर इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं टैटू शॉप पर पहुंच रही है। जो लोग भी टैटू बनवा रहे हैं दुकानदार उन्हें एक किलो टमाटर गिफ्ट के तौर पर दे रहा है।


टैटू शॉप के संचालक अशोक गोगिया ने बताया कि इस ऑफर के बाद दुकान में आने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। खासकर महिला ऑफर का लाभ उठाने के लिए पहुंच रही हैं। उन्होंने बताया कि सावन के महीने में ज्यादातर महिलाएं टैटू बनवाती हैं। टैटू का रेट पहले जितना था उतना ही है और जबतक टमाटर की कीमत कम नहीं होती है तबतक यह ऑफर चलता रहेगा।