ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

दुबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट का AC हुआ खराब, उड़ान भरने के कुछ घंटे बाद विमान को लौटना पड़ा एयरपोर्ट

दुबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट का AC हुआ खराब, उड़ान भरने के कुछ घंटे बाद विमान को लौटना पड़ा एयरपोर्ट

23-Jul-2023 08:03 PM

By First Bihar

  • DESK: तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से दुबई के लिए एयर इंडिया की विमान ने रविवार को उड़ान भरा था। लेकिन हजारों फीट ऊपर जाने के बाद अचानक विमान का एसी खराब हो गया। एसी नहीं चलने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ गया। उड़ान भरने के कुछ घंटे के भीतर बीच रास्ते से ही विमान को वापस तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट लौटना पड़ गया।


तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट IX 539 178  रविवार की दोपहर 1 बजकर 19 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरी थी लेकिन कुछ घंटे बाद 3 बजकर 52 मिनट पर वह विमान वापस तिरुवनंतपुरम लौट आई। विमान का सुरक्षित लैंडिंग कराया गया। 


जिसके बाद सभी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दुबई भेजा गया। बता दें कि आए दिन एयर इंडिया हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है। कभी अपनी सेवाओं की वजह से तो कभी पैसेंजर के व्यवहार के चलते एयर इंडिया की चर्चा होती है। 


इस बार दुबई के लिए चली एयर इंडिया की विमान के वापस एयरपोर्ट पर लौटने के बाद चर्चा शुरू हो गयी है।विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को इसकी जानकारी दी गई। वही एयर इंडिया की फ्लाइट आईएक्स 539178 के सभी यात्रियों को दूसरे विमान से दुबई भेजा गया है।