मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
12-Dec-2022 11:24 AM
DESK : गुजरात के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत करने वाली पार्टी भाजपा के तरफ से आज दूसरी बार भूपेंद्र पटेल को सीएम मनोनीत किया गया है। भूपेन्द्र पटेल आज यानी सोमवार को दूसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ लेंगे। गुजरात के सीएम का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 2 बजे गांधीनगर के हेलीपैड ग्राउंड में होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।
इधर, इस शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद कि शपथ लेने वाले नेतायों को बीते रात ही फ़ोन कर तैयार रहने को कह दिया गया है। बताया जा रहा इस बार पटेल के मंत्रिमंडल में अनुभवी चेहरों के साथ -साथ युवाओं को भी अवसर मिल सकता है।आज कुल 17 विधायक को मंत्री पद क्क शपथ दिलवाया जा सकता है। इनमें कई नाम ऐसे हैं, जो पहली बार मंत्री बनेंगे। जिन विधायकों को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की ओर से फोन कर शपथ लेने की जानकारी दी गई है, उनमें शामिल नाम इस प्रकार हैं। भूपेंद्र पटेल हर्ष संघवी, ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, कुंवरजी भाई बावलिया, मुलुभाई बेरा, राघवजी पटेल, पुरुषोत्तम भाई सोलंकी, बलवंत सिंह राजपूत, भानुबेन बाबरिया,बेर भाई डिंडोर, बच्चू खाबड़,जगदीश पांचाल, मुकेश पटेल,भीखूभाई परमार,प्रफुल पानसेरिया कुंवरजी हलपति।
गौरतलब हो कि , गुजरात विधायक दल की बैठक में भूपेन्द्र पटेल को विधायक दल का नेता चुना गया था। इससे पहले 8 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भूपेंद्र पटेल ने नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को पूरे मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में इस बार के कैबिनेट में पार्टी महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व देने की तैयारी में है।वहीं, हार्दिक पटेल के नाम को लेकर कहा जा रहा है कि फिलहाल उनके मंत्री बनने की संभावना ना के बराबर है।