बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
16-Apr-2023 01:02 PM
By First Bihar
DESK : उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीब और अशरफ कि शनिवार रात केल्विन अस्पताल परिसर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की टीम मेडिकल जांच को लेकर अस्पताल पहुंची थी जहां मीडिया से बात करने के दौरान इनके ऊपर गोलीबारी की गई और मौके वारदात पर दोनों डॉन ब्रदर्स की हत्या हो गई। इसके बाद अब इन दोनों की हत्या को लेकर केंद्र सरकार एक्शन मोड पर आ गई है। गृह मंत्रालय की ओर से मामले में रिपोर्ट तलब की गई थी। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने गृह मंत्रालय को मामले की रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट मुख्यमंत्री के साथ यूपी के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद की बैठक के बाद भेजी गई है।
वहीं, अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में माहौल न बिगड़े इसके लिए हर तरह से नजर रखी जा रही है। प्रयागराज समेत पूरे यूपी में धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रयागराज में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इसके अलावा आस-पास के जिलों से भी फोर्स मंगाई गई है। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने, राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता को किसी भी परेशानी का सामना न करने की हिदायत दी है।
बताया जा रहा है कि,माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद का रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। हत्या के बाद विभिन्न शहरों में पुलिस ने 'संवेदनशील क्षेत्रों' में फ्लैग मार्च किया है। प्रयागराज के पुराने शहर के चकिया और रजरपुर इलाके में तनाव की स्थिति बताई जा रही है। यूपी सरकार ने राज्य के सभी 75 जिलों में धारा 144 लागू कर दी है।
इधर, पति की हत्या के बाद अब शाइस्ता परवीन के भी सामने आने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। चर्चा है कि शाइस्ता परवीन दोपहर तक सामने आ सकती हैं। शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम घोषित है। वह अतीक और अशरफ के अंतिम संस्कार में शामिल होने की कोशिश कर सकती है। इससे पहले खबर सामने आई थी कि वह अपने बेटे के जनाजे में भी शामिल हो सकती है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...