ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश चेक बाउंस केस में जेल में बंद राजपाल यादव, जानिए.. कैसे एक फिल्म ने बदल दी लग्जरी लाइफ जीने वाले एक्टर की जिंदगी चेक बाउंस केस में जेल में बंद राजपाल यादव, जानिए.. कैसे एक फिल्म ने बदल दी लग्जरी लाइफ जीने वाले एक्टर की जिंदगी खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, लूटकांड के 3 आरोपियों को भी दबोचा

डॉक्टर के घर से लाखों की चोरी, ताला तोड़कर घर में घुसा था चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

डॉक्टर के घर से लाखों की चोरी, ताला तोड़कर घर में घुसा था चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

06-Jun-2022 12:57 PM

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां जिले के पियर थाना क्षेत्र के पीरापुर पंचायत के रत्नमणिया गांव में शातिर चोर ने गांव के ही एक डॉक्टर के घर में चोरी की। चोर ने 20 हजार रुपये कैश, गहने, कीमती कपड़े समेत 3 लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ़ कर दिया। ये साड़ी वारदात गेट पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 


डॉक्टर इसी गांव के रहने वाले हैं, जिनका नाम रामनरेश पंडित है। उन्होंने बताया कि चोर इतना शातिर था कि उसने घर के गेट में लगे ताला को तोड़ दिया और घर में घुस गया। चोर ने घर में रखे करीब तीन लाख से ज्यादा की संपत्ति पर हाथ साफ़ कर दिया। इस मामले में पियर थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर चोर की तलाश कर रही है। 


सीसीटीवी में देखा गया कि चोर की उम्र लगभग 30-35 साल के बीच की होगी। उसने नारंगी रंग का गमछा शरीर पर रखा हुआ है। उसके हाथ मे लोहे के रॉड है, जिससे उसने ताला तोडा। उसने दो मिनट में ही ताला तोड़ डाला, जिससे पता चलता है कि चोर कितना शातिर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।