समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
13-Aug-2020 03:44 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA: गया जिले के डोभी एनएच 2 पर सूर्यमंडल के समीप चेक पोस्ट होम गार्ड के जवानों का अवैध वसूली का केंद्र बन गया है. चेक पोस्ट पर तैनात होम गार्ड के जवान जिला परिवहन विभाग के द्वारा प्रतिनियुक्त किया गया है. अब यह होम गार्ड के जवान और सिविल ड्रेस में रहे कर्मी नजराना वसूलने में लगे है. बिना नजराना दिए इस चेक पोस्ट से एक भी ट्रक को जाने नही दिया जाता है.
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमे साफ दिख रहा है कि झारखंड की ओर से आने वाले सभी ओवरलोडेड ट्रकों से रुपये की वसूली वहां पर तैनात होम गार्ड के जवान और सिविल ड्रेस में कर्मी कर रहे है. जिसमें ट्रक चालकों से पैसा वसूलते साफ दिख रहा है.
बताया जा रहा है कि इस चेक पोस्ट पर 6 पहिया वाहन से 1 हजार,10 पहिया वाहन से 2 हजार और अधिक पहिया वाले वाहनों से 5 से 10 हजार रुपये वसूली की रेट तय है. जिसे रात में खुलेआम वसूलते नजर आ रहे है.
वही, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मचा है. इस पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने जनार्दन कुमार ने बताया है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही की घटना कब की है और वीडियो में दिख रहे जवान और कर्मी की पहचान की जा रही है. उसके बाद कार्रवाई की जाएगी. वही होम गार्ड के समादेष्टा को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है.