ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / दो पॉजिटिव केस के बाद जागा बक्सर जिला प्रशासन, यूपी बॉर्डर से लेकर...

दो पॉजिटिव केस के बाद जागा बक्सर जिला प्रशासन, यूपी बॉर्डर से लेकर भोजपुर जिले की सीमा भी सील

18-Apr-2020 09:54 AM

BUXAR/ARRAH : बक्सर जिले में दो कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। पड़ोसी जिले भोजपुर से लेकर यूपी बॉर्डर तक की सीमाएं सील कर दी गयी  हैं। वहीं लॉकडाउन तोड़ने वालों पर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरु कर दी है।


बक्सर जिले से सटे भोजपुर जिले के जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र में सतर्कता बढ़ गयी है। बक्सर से सटे भोजपुर जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। सड़कों और खेतों की पगडंडियों तक को सील किया जा रहा है, ताकि किसी तरह की की आवाजाही नहीं हो सके। वैसे भोजपुर-बक्सर बॉर्डर से सटे सीमाओं को पहले से ही सील किया गया है, लेकिन वहां कोरोना का मामला के बाद जगदीशपुर क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गयी है।


जगदीशपुर अनुमंडल के बहोरनपुर ओपी में चक्की नवरंगा भुआल छपरा और शिवपुर घाट के समीप यूपी और बक्सर से सटे सभी सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है। गंगा नदी में चौकसी की जा रही है। उधर तीयर थाना में सिकरिया के समीप पगडंडी को भी सील किया जा रहा है। इधर, धनगाई और शाहपुर में बक्सर से सटी सड़कें पहले से ही सील है। अब चौकसी कड़ी कर दी गयी है। वहीं लॉकडाउन तोड़ने पर पर पुलिस ने जुर्माना वसूल किया है। कृष्णागढ़ पुलिस ने लॉकडाउन के उलंघन करने वाले 7 बाईक सवारों को पकड़ा। इन बाइक सवारों से पुलिस ने 3500 रुपये जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया। इसके पूर्व पुलिस द्वारा 6200 और 5000 रुपये जुर्माना की वसूली किया गया है।