मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
13-Jun-2022 03:52 PM
DELHI: नेपाल के रास्ते 24 मई को चुपके से भारत में घुसे दो चीनी नागरिकों को एसएसबी ने सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया है। 17 दिनों तक वह नोएडा में रहा लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इन दोनों चीनी जासूसों को नोएडा में कैरी नामक शख्स ने शरण दिया था। कैरी को गर्लफ्रेंड के साथ गुरुग्राम के फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल कैरी और उसकी गर्लफ्रेंड से पुलिस पुछताछ कर रही है। चाइनीज नागरिक 28 वर्षीय लू लंग और 34 वर्षीय युंगहईलंग के बारे में जानकारी ली जा रही है।
ग्रेटर नोएडा की जेपी ग्रींस सोसाइटी में दो चीनी जासूस बीते दिनों ठहरे हुए थे। दोनों चाइनिज जासूसों को कैरी नामक शख्स ने शरण दे रखा था। जब दोनों जासूसों की गिरफ्तारी बिहार के सीतामढ़ी जिले से हुई तब कैरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी कैरी को गुरुग्राम स्थित एक फाइव स्टार होटल से उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा है। उसके पास से फर्जी वीजा और कई भारतीय सिम कार्ड बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कैरी नोएडा-ग्रेटर नोएडा में क्लब और कई फैक्ट्रियां चलाता है। जासूसी के शक को लेकर पुलिस की कई टीमें उससे गहनता से पूछताछ कर रही हैं। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व बिहार में गिरफ्तार किए गए दोनों चीनी जासूसों को 17 दिन तक कैरी ने ही नोएडा में ठहराया था।
इससे पहले भारत-नेपाल बॉर्डर स्थित भिट्ठामोड़ से दो चीनी नागरिकों को एसएसबी ने पकड़ा था।एसएसबी ने दोनों को सुरसंड थाने पुलिस के हवाले कर दिया था। गिरफ्तार दोनों चीनी नागरिकों से जब पुलिस ने पूछताछ की तब दोनों ने बताया कि वे चीन से थाईलैंड होते हुए काठमांडू पहुंचे थे। वहां से बिहार बॉर्डर तक का सफर साइकिल से तय किया था। भारत आने के बाद कार हायर किया और नोएडा गये। नोएडा में दोनों अपने दोस्त कैरी के यहां 17 दिनों तक रहा।
चाइनीज नागरिक का नाम लू लंग 28वर्ष और युंगहईलंग 34वर्ष है इनके पास से नेपाली करेंसी, 3 एटीएम कार्ड ,सिगरेट ,मोबाइल स्केल पेपर,पेंसिल ईयरफोन नेपाली पासपोर्ट जब्त किया गया था। दोनों चाइनीज नागरिकों से पूछताछ की गयी। भाषा की समस्या के कारण पूछताछ में कठिनाई हुई थी।