ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / सिद्धू मूसेवाला की मां प्रेग्नेंट, जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान

सिद्धू मूसेवाला की मां प्रेग्नेंट, जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान

27-Feb-2024 03:37 PM

By First Bihar

DESK: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नाम एक बार फिर चर्चा में है। उनके चाचा के चमकौर सिंह के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला की मां चरणकौर सिंह प्रेंग्नेंट हैं। बता दें कि 29 जून 2022 को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का 'मास्टरमाइंड' गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बताया गया था।गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने भी इस हमले की जिम्मेदारी अपने सिर ली थी।


सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। सिद्धू के छोड़कर जाने के बाद उनका घर खाली हो गया था लेकिन अब करीब दो साल बाद घर में किलकारी गूंजने वाली है। इस खबर के सुनने के बाद सिद्धू मूसेवाला के परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई है। दिवंगत सिंगर के फैंस भी सोशल मीडिया पर परिवार को बधाई दे रहे हैं। 


दरअसल सिद्धू मूसेवाला के पैरेंट्स अब दोबारा मम्मी-पापा बनने वाले हैं। सिद्धू की मां चरण कौर गर्भवती हैं। जल्द ही वह बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस बात की जानकारी दिवंगत सिद्धू के चाचा चमकौर सिंह ने दी। सिद्धू के जाने से उनके पैरेंट्स को बड़ा झटका लगा था। दोनों माता-पिता काफी सदमें में थे। सिद्धू मुसेवाला के चाचा चमकौर सिंह ने बताया कि IVF के जरिए प्रेग्नेंसी प्लान हुई है। 


सिद्धू के पैरेंट्स की उम्र करीब 60 साल है। इस उम्र में उनके बच्चे का जन्म मार्च महीने में होगा। फिलहाल चरण कौर मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। बता दें कि सिद्धू टॉप पंजाबी सिंगर्स में से एक थे। सिद्धू के निधन के बाद भी उनके गाने चलते रहे और उन्होंने व्यूज में कई रिकॉर्ड बनाए।