ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / दिनेश गुणवर्धने बने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों को राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे...

दिनेश गुणवर्धने बने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों को राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने दिलायी शपथ

22-Jul-2022 01:41 PM

DESK: श्रीलंका से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। दिनेश गुणवर्धने श्रीलंका के पीएम बनाए गये हैं। राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने दिनेश गुणवर्धने को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यकाल के दौरान 73 वर्षीय दिनेश गुणवर्धने को गृह मंत्री बनाया गया था।


बता दें कि दिनेश गुणवर्धने श्रीलंका के विदेश मंत्री और शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। विक्रमसिंघे के राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम का पद खाली था। छह बार प्रधानमंत्री रह चुके विक्रमसिंघे ने बीते गुरुवार को श्रीलंका के 8वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। 


शपथ ग्रहण के बाद रानिल विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को अपने कैबिनेट को शपथ दिलायी। कैबिनेट में वही लोग शामिल हुए है जो विक्रमसिंघे के कार्यवाहक राष्ट्रपति रहने के दौरान इनके मंत्रिमंडल के सदस्य थे। 


सहपाठी रह चुके पीएम दिनेश गुणवर्धने और राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे अब श्रीलंका को आर्थिक संकट से उबारने का काम करेंगे। हालांकि रानिल विक्रमसिंघे के राष्ट्रपति बनने के बाद भी श्रीलंका में शांति व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है।