जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
04-Feb-2021 03:12 PM
By PRANAY RAJ
NALANDA :नालंदा के सोहसराय थाना इलाके के संगत गली मोहल्ले में इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी के घर से 10 लाख से अधिक के सनसनीखेज डाके से हर शहरी दहशत में है. गौरतलब बात यह है कि बदमाश पूरी रेकी के साथ आए थे. बदमाश इतने बेखौफ थे कि डकैती के दौरान कारोबारी के बेटे को बंधक बनाए रखा और घर से नकदी जेवर सहित 10 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली.
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से मौके से फरार हो गए. बताया जाता है कि संगत गली मोहल्ले के रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी सुजीत कुमार के घर गुरुवार की सुबह 10:30 बजे चार बदमाश प्रथम तल्ले पर दाखिल हुए.
उस दौरान कमरे में कारोबारी का 15 साल के बेटा शुभम राज मौजूद था. जिसे बदमाशों ने हथियार का भर दिखाकर बंधक बना लिया और स्टोरवेल से 10 लाख के जेवर और 50 हजार नकदी लूट ली. इस दौरान कारोबारी की पत्नी सुनैना दूसरे तल्ले पर खाना बना रही थी उनको इस बात की भनक तक नहीं लगी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही फरार हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं. वहीं दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से मोहल्ले के लोग दहशत में हैं.