बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
24-Feb-2020 04:08 PM
DELHI:सीएए कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शनों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली के मौजपुर में सीएए समर्थक और विरोधी आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच हिंसक भिड़ंत हुई है। दोनों की ओर से जमक पत्थरबाजी हुई है और सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों में आग लगा दी गयी है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने दावा किया है स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। दोनों पक्षों से बातचीत चल रही है।
नार्थ इस्ट डीसीपी वेद प्रकाश सूर्या ने कहा है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस दोनों पक्षों से लगातार बातचीत कर रही है। वहीं दिल्ली में हिंसक वारदातों के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मौजपुर से जाफराबाद वाली सड़क पर एक लड़का हाथ में तमंचा लेकर फायरिंग करता हुआ दिख रहा है। लड़का पुलिस के सामने फायरिंग कर रहा था। इस लड़के ने तकरीबन 8 राउंड फायरिंग की। पुलिसवालों ने लड़के को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रूका और ताबड़तोड़ फायरिंग करता रहा।
मौजपुर में सीएए समर्थकों और विरोधियों के बीच लगातार तनाव बना हुआ है। कल की हिंसा के बाद आज फिर दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई। सुबह 11 बजे से शुरु हुआ हंगामा दोपहर करीब 2 बजे तक चलता रहा। दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी फिलहाल थम गई है। सुबह हालात इतने बेकाबू हो गए थे, जिसके बाद पुलिस को टियर गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। पूरे इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं, लेकिन भीड़ अब भी वहां मौजूद है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...