ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / दिल छूने वाली पति-पत्नी की कहानी.. पार्वती ने पति शिव को लीवर देकर...

दिल छूने वाली पति-पत्नी की कहानी.. पार्वती ने पति शिव को लीवर देकर बचाई जान

18-Feb-2023 04:02 PM

By First Bihar

PATNA: आज पुरे देश में महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जा रह है. वही दूसरी तरफ 21 साल की पार्वती ने लिवर डोनेट कर अपने 29 साल के पति शिव की जान बचाकर शिव-पार्वती की जोड़ी को चरितार्थ कर दिया है. बता दें बिहार के 29 साल के शिव लीवर सिरोसिस से ग्रस्त थे जिसके बाद उनकी पत्नी द्वारा अंगदान करने से एक नया जीवन मिला है.  


दिल्ली के सर गंगाराम डॉक्टर ने बताया कि लीवर डोनेट की सर्जरी 12 घंटे तक चली. यह ऑपरेशन बहुत ही चुनौती पूर्ण था. क्योंकि दोनों के ब्लड ग्रुप अलग थे. डॉक्टर ने बताया कि शिव का ब्लड ग्रुप B+ था. परिवार में किसी का ग्रुप नही था. तब जाकर उसकी 21 साल पत्नी ने शिव को लीवर देने की बात कही. लेकिन उसके ब्लड का ग्रुप A+ था. 


मिली जानकारी के अनुसार छह महीने पहले पार्वती ने पाया कि उसका पति बिस्तर पर बेहोश पड़ा है. वह तुरंत उसे इलाज के लिए ले गयी, तब जांच में पता चला कि शिव को लीवर सिरोसिस बीमारी हो गई है जो आखिरी स्टेज में है. जिसके चलते उन्हें लीवर मस्तिष्क बीमारी हो गई है. जिससे व्यक्ति बेहोश हो जाता है.


दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के मुताबिक, यह खबर परिवार के लिए बहुत बुरी थी. क्योंकि शिव छह सदस्यों के परिवार में एकमात्र कमाऊ था. परिवार में शिव दंपत्ति के अलावा बुजुर्ग मां-बाप और दो बच्चे हैं. डॉक्टरों ने बताया कि हमारे सामने चुनौती थी कि शिव और उसकी पत्नी के ब्लड ग्रुप अलग-अलग थे. आखिरकार पत्नीक पार्वती के लिवर की जांच की गई और लिवर ले लिया गया.