ब्रेकिंग न्यूज़

11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

Home / news / बेगूसराय : DGP ने थानाध्यक्ष को किया फोन, काम की तारीफ करते हुए...

बेगूसराय : DGP ने थानाध्यक्ष को किया फोन, काम की तारीफ करते हुए कहा- परिवारवालों का भी रखिएगा ध्यान

02-May-2020 03:05 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : कोरोना को लेकर देश में लॉकडाउन 3 की घोषणा कर दी गई है. अब देश में 17 मई तक लॉकडाउन जारी है.  इस दौरान कोरोना वारियर्स बिहार पुलिस के जवान लगातार हमें बचाने के लिए फ्रंट पर खड़े हैं और पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रहे हैं. वहीं इन सब के बीच बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय लगातार इनका मनोबल बढ़ाने में जुटे हैं. चाहे वो पुलिस के पदाधिकारी हों या कोई जवान वे कभी भी किसी को कॉल कर उनसे लॉकडाउन का अनुपालन से लेकर पर्सनल हालचाल भी लेते रहते हैं. 


इसी क्रम में शनिवार को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा थानाध्यक्ष शशि कुमार से कॉल कर वहां के हालात के बारे में बात की.  इलाके में लॉकडाउन के अनुपालन की जानकारी ली. वहीं इसके साथ ही थानाध्यक्ष की तारीफ करते हुए डीजीपी ने शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए भी सुझाव दिए. उन्होंंने थानाध्यक्ष की तारिफ करते हुए कहा कि आपका रिकॉर्ड रहा है कि आप शराब माफियाओं के खिलाफ लागातार कार्रवाई करते रहते हैं. आपको एक बार सम्मानित भी किया गया है.  

इसके बाद वे  एक अभिभावक के तौर पर  थानाध्यक्ष से उनके परिवार के लोगों के बारे में बात की. उन्होंने जब कहा कि उनकी पत्नी और बच्चे खगड़िया में हैं तो डीजीपी ने सबका हालचाल पूछा और कहा कि कोई भी तकलीफ हो तो हमे बताइगा. इसके साथ ही उन्होंने अभिभावक के तौर पर थानाध्यक्ष को सलाह दी कि पत्नी और बच्चे दूर हैं तो हमेशा बात करते रहें. नहीं तो वे लोग परेशान हो जाएंगे.