ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / धनबाद अग्निकांड के पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का एलान, हाईकोर्ट ने मामले...

धनबाद अग्निकांड के पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का एलान, हाईकोर्ट ने मामले पर लिया स्वतः संज्ञान

01-Feb-2023 04:38 PM

By First Bihar

RANCHI: मंगलवार देर शाम धनबाद के जोराफाटक स्थित आर्शीवाद टावर में हुए भीषण अग्निकांड के मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। इस मामले पर 2 फरवरी को हाईकोर्ट के प्रभारी मुख्य न्यायाधीश अपरेश सिंह की अदालत करेगी। वही दूसरे ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अग्निकांड की वजह से अपनी जान गवांने वाले मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रूपया मुआवजा देने का एलान किया। 


इसके साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित इलाज एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री ने दिया है। मौजूदा स्थिति और राहत कार्य को तेज करने के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को तत्काल धनबाद रवाना होने का निर्देश सीएम ने दिया है।  31 जनवरी की शाम जोराफाटक शक्ति मंदिर रोड़ के सामने आर्शीवाद अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। 


बताया जा रहा है कि आग दीया गिरने की वजह से लगी थी, इसके बाद गैस सिलेंडर से आग भड़क गई। हादसे के बाद आग ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि एक फ्लैट से दूसरे फ्लैट तक आग फैलते हुए छठे फ्लोर तक पहुंच गई। बताया यह भी जा रहा है कि अपार्टमेंट में रहने वाले बोध लाल की बेटी की शादी थी, उनके घर हजारीबाग और बोकारो से रिश्तेदार भी आए हुए थे। आग में जलने और दम घुटने से अपार्टमेंट में रह रहे 14 लोगों को जान चली गई, हादसे में कई लोगों के झुलसने की भी खबर है।