मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
24-Jul-2023 08:00 PM
By FIRST BIHAR
DESK: सोने के दौरान ढाई साल के बच्चे के मुंह में छिपकली घुस गई। जिस कारण से उसकी मौत हो गयी। जब मां उसे सुबह में उठाने पहुंची तो देखा कि बच्चे के मुंह में छिपकली घुसा हुआ है। वह चिख चिख कर रोने लगी। उसकी आवाज सुनकर आस पास के लोग घर में पहुंचे तो देखा की बच्चा मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। बच्चे के मुंह में छिपकली थी वो भी मरी हुई थी। बच्चे के मुंह में छिपकली को देख लोग भी हैरान रह गये।
बच्चे की मौत छिपकली की वजह से हुई है या फिर कोई और कारण है इस बात का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल बच्चे की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया छिपकली के मुंह में जाकर बच्चे को काट से मौत होने की बात प्रतीत होती है। घटना के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा।
घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा की है जहां सुमेधा नागिनभांठा इलाके में राजकुमार सांडे अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ रह रहा था। तीनों बच्चों में सबसे छोटे बेटे ढाई वर्षीय जगदीश की सोमवार की सुबह मौत हो गयी। सोए अवस्था में ही उसने दम तोड़ दिया। उसके मुंह के अंदर एक छिपकली घुसी हुई थी।
ऐसे में संभावना यही जतायी जा रही है कि मुंह में घुसकर छिपकली ने बच्चे को काट लिया है और जहर फैलने से उसकी मौत हो गयी है। बच्चे की मौत की भनक घर के किसी सदस्य को नहीं हुई। जब सूर्य उदय हुआ और बच्चा काफी देर तक सोया रहा तब मां उसे उठाने जाती है। जब उसके शरीर में किसी तरह का मुवमेंट नहीं हुआ तो मां की नजर उसके चेहरे पर गयी।
बच्चे का चेहरा देखते ही वो चिख-चिखकर रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर में पहुंचे तो देखा कि बच्चे के मुंह में छिपकली थी। बच्चे के साथ साथ छिपकली भी मृत अवस्था में थी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। बच्चे की मौत की सही वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।