ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / क्राइम कंट्रोल को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, DG टास्क फोर्स का...

क्राइम कंट्रोल को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, DG टास्क फोर्स का हुआ गठन

05-Jul-2019 03:50 PM

By 9

PATNA:  बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर की हालत के बीच पुलिस विभाग ने एक नई पहल की है. सूबे में पहली बार 'DG टास्क फोर्स' दस्ता का गठन किया गया है. यह दस्ता अपराध से प्रभावित जिलों का दौर कर जिले के सभी अनुमंडलों और सभी पुलिस अंचलों का क्राइम ऑडिट करेगा. पुलिस महानदेशक गतिशील दस्ते का गठन इस दस्ते की अगुवाई एक अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक स्तर के पदाधिकारी करेंगे जिसमें पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महनिरीक्षक, एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल होंगे. इस दस्ते में 5 से लेकर 15 तक अधिकारी शामिल होंगे. अपराधियों पर कसेगी नकेल जिलों का दौरा कर यह दल अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, अपराधियों के खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने सहित अपराध के मामलों के अनुसंधान में थानों की मदद करेगा. सबसे खास बात यह है कि इस दल में सीआईडी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे. जनता दरबार का होगा आयोजन जिलों के दौरे के दौरान क्राइम ऑडिट टीम एक जनता दरबार का भी आयोजन करेगी जिसमें लोगों से जुड़ी समस्याएं सुनी जाएंगी. साथ ही शिकायतों को तुरंत हल भी किया जाएगा. इस दल में शामिल पुलिस अधिकारी तीन दिनों तक अलग-अलग अनुमंडलों और ब्लॉकों में रहकर जन प्रतिनिधियों और स्थानीय पत्रकारों से मुलाकात करेंगे और मामलों की जानकारी देंगे. चौथे दिन यह दस्ता जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला स्तर की मीडिया से संवाद करेगी. साथ ही यह दस्ता आम लोगों से भी मुलाकात करेगा और उनकी समस्याएं सुनकर उसका हल निकालेगा. पटना से राजन की रिपोर्ट