पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...
11-Mar-2024 09:52 PM
By First Bihar
PATNA: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीएए यानि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर आज अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही अब यह कानून देश में लागू हो गया। इसे लेकर तेजस्वी यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। कहा है कि मोदी सरकार ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए चुनाव से पहले नित नए प्रपंच रचती है।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि धर्म की राजनीति के बाहर देश की बहुसंख्यक आबादी है जो नौकरी,अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था, विकास और रोजगार माँगती है। उन्होंने आगे लिखा कि यही देश की बहुसंख्यक आबादी महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से त्रस्त है। विगत 10 वर्षों में BJP शासन में खाद्य पदार्थों के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। गैस सिलेंडर 400 की बजाय 1000 से अधिक का हो गया। रसोई का सारा बजट गड़बड़ा गया। मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है।
तेजस्वी ने कहा कि विगत 46 वर्षों में देश में सबसे अधिक बेरोजगारी दर है। नई नौकरियां देना तो दूर मोदी सरकार निजीकरण कर पहले से कार्यरत कर्मचारियों की नौकरियां छिन रही है। निजी क्षेत्र में नौकरियाँ घटी है। उन्होंने कहा कि देश में गरीबी का आलम यह है कि खुद मोदी सरकार मानती है कि 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त राशन वितरण करना पड़ रहा है।
एनडीए सरकार के नोटबंदी जैसे बिना सोचे-समझे लिए गए फैसलों तथा बड़े उद्योगपतियों के पक्ष में नीति बना गलत निर्णय लेने से छोटे व्यापारी व लघु एवं मध्यम उद्योग धंधे समाप्त हो रहे है जिससे करोड़ों की संख्या में स्वरोजगार खत्म हो गए है और हो रहे है। बीजेपी सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर उनकी विश्वसनीयता को समाप्त कर दिया है। बीजेपी नेता संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने की बातें कर रहे है ताकि आरएसएस का विभाजनकारी एजेंडा लागू किया जा सके।
मोदी सरकार ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए चुनाव पूर्व नित नए प्रपंच रचती है। हेडलाइन मैनेजमेंट करती है। 10 वर्षों में जनता इन्हें अच्छे से जान और पहचान चुकी है, इस बार जनता मुद्दों पर मतदान कर, अपने वोट की चोट से झूठ बोलने, भ्रम फैलाने व नफ़रत बाँटने वालों को सजा देगी।
