ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / देश में सबसे अधिक राहुल गांधी को विकसित होने की जरूरत, बोले डिप्टी...

देश में सबसे अधिक राहुल गांधी को विकसित होने की जरूरत, बोले डिप्टी सीएम ... कहीं से लड़ें चुनाव नहीं होगा फायदा

08-Mar-2024 11:06 AM

By First Bihar

PATNA : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने वाले हैं। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कांग्रेस सांसद के वायनाड से चुनाव लड़ने पर मुहर लगी है। ऐसे में अब इसको लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जोरदार हमला बोला है। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि - राहुल गांधी कहीं से चुनाव लड़ें कोई फायदा नहीं होने वाला है। इस देश में यदि सबसे अधिक किसी को विकसित होने की जरूरत है तो वह राहुल गांधी है। कांग्रेस पार्टी अपनी चौथी पीढ़ी को लेकर खड़ी है। इनकी चौथी पीढ़ी को जनता ने अस्वीकार  किया है, ये चौथी जनरेशन की राजनीति कर रहे हैं।


मालूम हो कि, बुधवार को नई दिल्ली में हुई एक अहम बैठक के बाद लौटे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बुधवार को बताया कि राहुल गांधी ही अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे जिसकी घोषणा शीघ्र हो जायेगी। सिंघल ने बताया कि चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गयी हैं, कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने की तैयारी कर रहे हैं।राहुल गांधी 2002 से 2019 तक अमेठी से सांसद रहे। वह 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गये थे।