ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / 'देश में नहीं रहेगा संविधान ... बस चलेगा नागपुर का विधान...', ...

'देश में नहीं रहेगा संविधान ... बस चलेगा नागपुर का विधान...', बोले मनोज झा- नौकरी का मतलब तेजस्वी

17-Apr-2024 10:18 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में पहले चरण में चुनाव में अब महज दो दिनों का समय शेष रहा गया है। उसके बाद अब इस चुनाव में सभी अधिक मुद्दा संविधान बदले को लेकर उठाया जा रहा है। एक तरफ लालू यादव यह कह रहे हैं कि संविधान बदलने वाले का आंख  निकाल लेंगे तो दूसरी तरफ पीएम मोदी यह कह रहे हैं कि देश के अंदर संविधान बदलने की ताकत किसी के अंदर नहीं है। ऐसे में अब इन तमाम मुद्दों पर राजद के तरफ से पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मोर्चा संभाल लिया है और भाजपा पर जोरदार तंज किया है। 


मनोज झा ने कहा कि भाजपा के लोग आज भले ही जो भी कह रहे हो लेकिन मोहन भागवत ने 9 बर्ष पहले संविधान की समीक्षा की बात कही थीं। जबकि संविधान में सिर्फ संसोधन किया जा सकता है इसे बदला नहीं जा सकता है। ये का आज भले ही बड़ी -बड़ी बातें कह रहे हैं। लेकिन, ये लोग आरक्षण खत्म करने वाले है इस बात का ख्याल देश की जनता को रखना होगा। ये संविधान नही रहेगा तो देश नही रहेगा और बस नागपुर का विधान रहेगा। इसलिए देश की जनता को संविधान बचाना है।  


इसके आगे राजद नेता ने कहा कि इस बार का चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। इसलिए  सबको एक साथ आना होगा। हम समानता की बात करते है।  ये उत्पीड़न वाले है और इनको उत्पीड़न पसंद है। जबकि लालू यादव ने जिस किताब का जिक्र किया वो किताब संविधान को नही मानने वाली किताब थी। लालू जी ने बिहार के कोने कोने तक ये बात पहुंचाई थी एक संदेश दिया था।


उधर, राजद नेता ने पीएम मोदी के रोजगार के सवाल पर कहा कि यही पीएम पिछले दफे 2 करोड़ नौकरी की बात कर रहें थे। उसके बाद जनता ने उनको किया, लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया तो फिर इनकी बातों पर कौन भरोसा करेगा ?बिहार में नौकरी का मतलब तेजस्वी है और यहां प्रधानमन्त्री इसपर बात नही कर रहें है।