मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
29-Apr-2024 06:42 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को झंझारपुर की रैली में कांग्रेस और आरजेडी को निशाने पर लेते हुए जोरदार हमला बोला और कहा कि लालटेन युग समाप्त हो चुका है और देश में एलईडी युग की शुरुआत हो गई है। शाह के बयान पर तेजस्वी ने कहा है कि देश में मोदी युग का अंत हो गया है और हवा में उड़ने वालों को देश की जनता इसबार जमीन पर ले आएगी।
दरअसल, झंझारपुर की रैली में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनती है तो हर एक साल पर प्रधानमंत्री बदलेंगे। इसपर तेजस्वी यादव का रिएक्शन आया है। तेजस्वी ने बीजेपी और पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि अमित शाह के इस बयान से साफ हो गया है कि बीजेपी ने स्वीकार कर लिया है कि वह चुनाव हार रही है। उनकी नजर में जब कोई नेता ही नहीं है तो यह उनकी अपनी सोंच है।
तेजस्वी ने कहा कि हमलोग तो सेवक हैं और वे लोग नेता हैं। वे लोग कोई ऐसा-वैसा नेता भी नहीं हैं बल्कि तानाशाह नेता हैं। हमलोग तो इस देश के संविधान और लोकतंत्र को मानने वाले लोग हैं। हम नागरिक और सेवक हैं। इस बार देश के नागरिक चुनाव लड़ रहे हैं और जनता इस बार इन लोगों को धूल चटाने का काम करेगी। हवा में उड़ने वाले लोगों को जमीन पर लेकर आएगी।
अमित शाह के यह कहने पर कि अब लालटेन युग खत्म हो गया है और देश में एलईडी युग की शुरुआत हो गई है, पर तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तो मेरे सवालों का जवाब अभी तक नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि किचड़ में खिलता कमल मोबाइल को कैसे चार्ज कर सकता है? लालटेन युग अगर चला गया तो उनका युग भी चला गया, जो मोदी युग था, उसका 24 में अंत हो गया है।