पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
08-Mar-2024 07:09 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार जब 1 रुपये भेजती थी, तब मात्र 15 पैसे जनता तक पहुंचते थे। आज एनडीए सरकार किसानों-गरीबों के खाते में सीधे पैसे भेजती है। देश राहुल गांधी की नहीं, पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा करता है।
सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में कांग्रेस न अपने विधायकों को एकजुट रख पा रही है, न उनका भविष्य सुरक्षित है। जो राहुल गांधी अमेठी और रायबरेली सहित उत्तर प्रदेश की किसी सीट से कांग्रेस के जीतने की गारंटी नहीं दे सकते, वे किसानों को फसल खरीदने और 30 लाख युवाओं को नौकरी देने की गारंटी कैसे दे सकते हैं?
उन्होंने कहा कि पिछले साल नवम्बर-दिसम्बर में तीन हिंदी भाषी राज्यों के विधानसभा चुनाव में जनता राहुल गांधी की गारंटी को खारिज कर चुकी है। जातीय जनगणना कराने का मुद्दा फेल हो गया। मोदी ने कहा कि अमेठी की जनता ने राहुल गांधी को नकार दिया, इसलिए उन्होंने जमानत जब्त होने के डर से फिर केरल के मुस्लिम-बहुल वायनाड संसदीय क्षेत्र से ही चुनाव लड़ने का फैसला किया। वहां भाकपा पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर गठबंधन तोड़ चुकी है।
सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं दिखायी। उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनने का सुरक्षित रास्ता चुन लिया। हारने के डर से सहमी कांग्रेस की किसी भी गारंटी पर जनता को भरोसा नहीं।