लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
27-Aug-2022 08:29 AM
DELHI : देश को आज नए मुख्य न्यायाधीश से मिलने जा रहे हैं। भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर आज जस्टिस उदय उमेश ललित शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नए सीजेआई को पद की शपथ दिलाएंगी। सीजेआई एनवी रामना 26 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए थे इसके बाद जस्टिस उदय उमेश ललित को भारत का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। नए चीफ जस्टिस यूयू ललित का कार्यकाल 3 महीने से भी कम होगा। वह 8 नवंबर को अपने पद से रिटायर हो जाएंगे।
मुख्य न्यायाधीश उदय उमेश ललित महाराष्ट्र से आते हैं। उनका जन्म 9 नवंबर 1957 को महाराष्ट्र के शोलापुर में हुआ था। जून 1983 में वह महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल में वकील के तौर पर नामांकित हुए और उसके बाद जनवरी 1986 में उन्होंने दिल्ली आने से पहले बॉम्बे हाई कोर्ट में भी प्रैक्टिस की। दिसंबर 1985 तक वह मुंबई हाईकोर्ट में वकील के रूप में प्रैक्टिस करते रहे। जस्टिस यूयू ललित को क्रिमिनल मामलों का एक्सपर्ट माना जाता है। सुप्रीम कोर्ट में वह कई बड़े मामलों की सुनवाई कर चुके हैं।
अयोध्या बाबरी केस की सुनवाई कर रही 5 जजों की बेंच में भी जस्टिस यूयू ललित शामिल थे। इसके अलावे पॉक्सो से जुड़े कानून पर भी उन्होंने कई बड़े फैसले दिए हैं। साथ ही साथ केरल में पदमनाभास्वामी मंदिर पर त्रावणकोर शाही परिवार के दावे और तीन तलाक जैसे केस भी यूयू ललित से जुड़े रहे हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...