Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
17-Aug-2020 06:23 PM
DESK : संगीत की दुनिया के लिए एक दुखद खबर है. 90 साल की उम्र में प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन हो गया है. पंडित जसराज ने अमेरिका में अंतिम सांस ली है. पिछले दिनों उनकी तबीयत खराब हो गई थी. अमेरिका के न्यूजर्सी में पंडित जसराज ने अपने आखिरी दिन बिताए और वही उनका निधन हुआ है.
मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित जसराज भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायकों में से एक थे. जसराज का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ था. पण्डितजी के परिवार में उनकी पत्नी मधु जसराज, पुत्र सारंग देव और पुत्री दुर्गा हैं. 1962 में जसराज ने फिल्म निर्देशक वी. शांताराम की बेटी मधुरा शांताराम से विवाह किया, जिनसे उनकी पहली मुलाकात 1960 में मुंबई में हुई थी.
शास्त्रीय संगीत के पुरोधा, प्रसिद्ध गायक पण्डित जसराज के निधन की खबर दुखद है। मैं उनको श्रद्धांजलि देता हूं । उनका जाना संगीत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।#jasraj pic.twitter.com/fwYBcX4LqQ
— Syed Shahnawaz Hussain (@ShahnawazBJP) August 17, 2020
जसराज का संबंध मेवाती घराने से आते थे. जसराज जब 4 साल के थे तभी उनके पिता पण्डित मोतीराम का देहान्त हो गया था और उनका पालन पोषण बड़े भाई पण्डित मणीराम के संरक्षण में हुआ था.
गायक पंडित जसराज ने 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. उन्होंने अपने जीवनकाल में कई प्रमुख पुरुस्कार प्राप्त किये. शास्त्रीय और अर्ध-शास्त्रीय स्वरों के उनके प्रदर्शनो को एल्बम और फिल्म साउंडट्रैक के रूप में भी बनाया गया. जसराज ने भारत, कनाडा और अमेरिका में संगीत सिखाया. उनके कुछ शिष्य उल्लेखनीय संगीतकार भी बने हैं.