जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
02-Jan-2024 03:03 PM
By First Bihar
DELHI: कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कांग्रेस देश के 9 राज्यों में क्षेत्रीय दलों के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन करेगी। कांग्रेस की गठबंधन कमेटी कल राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जिसके बाद कांग्रेस राज्यों में अपने सहयोगी दलों से सीट शेयरिंग को लेकर बात करेगी।
जिन राज्यों में कांग्रेस अपने सहयोगी दलों से गठबंधन कर सकती है, उसमें जम्मू कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु शामिल है। वहीं कांग्रेस दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है लेकिन पंजाब में आप से कांग्रेस का गठबंधन पर संशय की स्थिति है।
इसके अलावा आंध्र प्रदेश में वाईएस शर्मिला अपनी पार्टी YSRTP का कांग्रेस में विलय कर सकती हैं।इस सप्ताह के आखिरी में वाईएस शर्मिला दिल्ली आएंगी और यहीं विलय का आधिकारिक ऐलान होगा। कहा जा रहा है कि वाईएस शर्मिला को राज्यसभा, AICC महासचिव और आंध्र प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ऑफर दिया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।