ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे यू यू ललित, CJI रमणा ने केंद्र...

देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे यू यू ललित, CJI रमणा ने केंद्र सरकार को भेजी नाम की सिफारिश

04-Aug-2022 11:47 AM

DESK : भारत के अगले चीफ जस्टिस यू यू ललित हो सकते हैं. मौजूदा CJI एन वी रमणा ने जस्टिस ललित के नाम की सिफारिश भेजी है. यदि भारत सरकार CJI रमणा की सिफारिश को स्वीकार कर लेती है तो यू यू ललित देश के 49वें चीफ जस्टिस बन जाएंगे. इसी महीने 26 अगस्त को CJI रमणा सेनानिवृत्त हो रहे हैं.


सुप्रीम कोर्ट में चार महीने में 3 चीफ जस्टिस की नियुक्ति की जाएगी. इसी वर्ष जुलाई से नवंबर के बीच CJI एन वी रमणा के अलवा जस्टिस उदय उमेश ललित इर जस्टिस धनंजय यशवंत चन्द्रचूड़ भी मुख्य न्यायाधीश के पद पर काबिज होंगे. वहीं, साल 2027 में सितंबर से अक्टूबर के दरम्यान दो महीनों में तीन चीफ जस्टिस आएंगे और जाएंगे.


बता दें कि जस्टिस यूयू ललित मुसलमानों में ‘तीन तलाक’ की प्रथा को अवैध ठहराने समेत कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं. वह ऐसे दूसरे प्रधान न्यायाधीश होंगे, जिन्हें बार से सीधे शीर्ष अदालत की पीठ में पदोन्नत किया गया. उनसे पहले जस्टिस एस. एम. सीकरी मार्च 1964 में शीर्ष अदालत की पीठ में सीधे पदोन्नत होने वाले पहले वकील थे.