लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
19-Aug-2022 09:34 AM
DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की टीम पहुंची है। दिल्ली सरकार की एक्साइज पॉलिसी को लेकर ये कार्रवाई बताई जा रही है। बीते दिनों दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने मांग की थी कि मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की जांच कराई जाए।
मामले से जुड़ी जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक़ एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद एक्शन लिया। इस रिपोर्ट में मनीष सिसोदिया के रोल पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। दरअसल, दिल्ली का एक्साइज विभाग मनीष सिसोदिया के अधीन है। CBI की टीम मनीष सिसोदिया, दिल्ली एक्साइज कमिश्नर अरावा गोपी कृष्णना के आवास समेत 21 ठिकानों पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है।
इसकी जानकारी खुद मनीष सिसोदिया ने दी है। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से कहा है कि सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य सवार रहे हैं। उन्होंने सीबीआई की जांच को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया। मुझे तुम्हारी साज़िशें तोड़ न सकेंगी। मैंने दिल्ली के लाखों बच्चों के लिए ये स्कूल बनाए है, लाखों बच्चों की ज़िंदगी में आई मुस्कान मेरी ताक़त है। तुम्हारा इरादा मुझे तोड़ने का है। मेरा इरादा तो ये हैं।
मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा है, दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियो पर रेड और गिरफ़्तारी 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...