ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / news / डिप्रेशन में युवक ने पंखे से लटक कर दी जान, जांच में जुटी...

डिप्रेशन में युवक ने पंखे से लटक कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

22-Aug-2020 01:05 PM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र में एक युवक ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया. मामले की सूचना जैसे ही आसपास के लोगों को मिली तो पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया. बाद में सिकंदरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. 


जानकारी के अनुसार शनिवार की अहले सुबह सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र के एफसीआई गली में फर्नीचर व्यवसाई मनीष कुमार नामक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. घटना के बाद इलाके मे सनसनी फैल गयी. परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सिकंदरपुर ओपी प्रभारी हरेन्द्र तिवारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए. 


जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. घटना के संबंध में मृतक मनीष के परिजनों ने बताया कि व्यापार में कुछ सही नहीं चल रहा था. पिछले कुछ दिनों से वो डिप्रेशन में चल रहा था,और आज सुबह उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इधर मौके पर पहुंचे ओपी प्रभारी हरेन्द्र तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है,जांच की जा रही है, साथ ही परिवार वालों से पूछताछ भी की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएगा उसी के आधार पर करवाई की जाएगी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है.