ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / दिल्ली में सिसायत का महादंगल, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ AAP की महारैली...

दिल्ली में सिसायत का महादंगल, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ AAP की महारैली , केजरीवाल ने की ये अपील

11-Jun-2023 10:49 AM

By First Bihar

DELHI : केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी महारैली का आयोजन कर रही है। इस महारैली में एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संजय सिंह सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।


वही, इस महारैली को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के तानाशाही अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के लोग रामलीला मैदान में एकजुट होंगे। आप संयोजक ने अपील की है कि संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए इस महारैली में आप भी शामिल हों। दिल्ली पुलिस द्वारा रैली के आयोजन स्थल रामलीला मैदान और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस महारैली को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। अर्धसैनिक बलों की करीब 12 कंपनियां तैनात की जाएंगी। सीसीटीवी से भी निगरानी की जाएगी। 


इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की इस महारैली में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल भी शामिल होंगे। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ट्वीट कर कहा, जिस कपिल सिब्बल को केजरीवाल पहले भ्रष्टाचारी कहते थे आज उसी कपिल सिब्बल का समर्थन ले रहे हैं। यू-टर्न लेने में केजरीवाल और AAP को महारत हासिल है। जनता 'आप' की असलियत से परिचित हो चुकी है और अब AAP के बहकावे में नहीं आने वाली। 


आपको बताते चलें कि, केंद्र द्वारा 19 मई को जारी अध्यादेश में राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण की स्थापना का प्रावधान किया गया है, जिसने सेवाओं से संबंधित मामलों पर कार्यकारी नियंत्रण को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया है। इससे पहले, 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि को छोड़कर दिल्ली सरकार को अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन सहित सेवा से संबंधित मामलों पर कार्यकारी नियंत्रण दिया था।