हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
19-Mar-2024 09:38 PM
By First Bihar
DELHI: बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा 18 मार्च को हो गया। लेकिन अभी तक I.N.D.I.A. गठबंधन ने सीट शेयरिंग को लेकर फैसला नहीं लिया है। विपक्ष दलों के महागठबंधन की सीटों के बंटवारे को लेकर 20 मार्च यानि कल दिल्ली में अहम बैठक होगी।
ऐसी चर्चा है कि कल ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा और शाम तक सीटों का ऐलान भी जाएगा। इस प्रस्तावित बैठक में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से नवनियुक्त राज्यसभा सांसद मनोज झा और संजय यादव शामिल होंगे। कल दिल्ली में तमाम दलों के नेता बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान सीटों के बंटवारे पर फैसला लिया जाएगा और उम्मीद जतायी जा रही है कि कल ही इसका ऐलान भी कर दिया जाएगा।
जबकि एनडीए में सीटों का बंटवारा कल 18 मार्च को ही हो गया। बिहार की 40 लोकसभा सीटों के बंटवारे में 17 सीटें बीजेपी,16 सीटें जेडीयू, 5 सीट चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को दी गईं। इसके अलावे जीतनराम मांझी की और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक-एक सीट दी गई। जबकि पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को एक भी सीट नसीब नहीं हुआ। इसी बात से नाराज होकर पशुपति पारस ने आज दिल्ली में मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।