ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / news / दिल्ली में BJP आलाकामन से मिल CM नीतीश तय करेंगे एनडीए कैंडिडेट का...

दिल्ली में BJP आलाकामन से मिल CM नीतीश तय करेंगे एनडीए कैंडिडेट का नाम, अगले महीने होना है पहले चरण का चुनाव

19-Mar-2024 10:03 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार एनडीए में सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है। सूबे के  40 लोकसभा सीटों से में 17 पर बीजेपी, 16 पर जेडीयू, 5 पर चिराग पासवान की एलजेपीआर और एक-एक सीट पर जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम लड़ेगी। सीट शेयरिंग पर फैसले के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी 18 मार्च की शाम दिल्ली गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम आज दिल्ली में एनडीए नेताओं से मिलकर कैंडिडेट के नाम पर चर्चा कर सकते हैं। 


दरअसल, 2019 में एलजेपी को नवादा सीट भी मिली थी लेकिन इस बार नवादा सीट बीजेपी को दे दी गई है। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा और हम 2019 में गठबंधन में नहीं थे। लेकिन, इस बार ये लोग भी एनडीए में आए हैं तो उन्हें एक-एक सीट दी गई है। ऐसे में कैंडिडेट का नाम तय करने को लेकर बातचीत करना काफी अहम हो जाता है। हालांकि, जदयू के तरफ से कई पुराने उम्मीदवारों को रिपीट किए जाने की पूरी संभावना है। लेकिन,बीजेपी इस दफे कई उम्मीदवार  बदलने वाली है। ऐसे में सभी सहयोगी दलों की सहमति से उन सीटों पर चर्चा की जाएगी। 


मालूम हो कि, इस बार एनडीए में सीट शेयरिंग के तहत जेडीयू को काराकाट और गया सीट छोड़नी पड़ी है, जबकि बीजेपी की सीटिंग सीट शिवहर जेडीयू को मिली है। यानी 2019 के मुकाबले जदयू को एक सीट का नुकसान हुआ है। वहीं बीजेपी को 2019 में जितनी सीट मिली थी, उतनी ही सीट मिली है। उधर, चिराग पासवान की एलजेपीआर को एक सीट का नुकसान हुआ है। ऐसे में अब कैंडिडेट का नाम तय करने को लेकर एनडीए के अंदर तीन पार्टी काफी अहम हो जाती है क्योंकि बाकी के दो पार्टी को एक -एक सीट मिली है और इनके कैंडिडेट का नाम तय हो भी गया है। 


उधर, इस तमाम मुद्दों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा बेहद महत्वपूर्ण है। सीएम दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं से मिलकर कैंडिडेट के नाम पर रायशुमारी करेंगे। इसके बाद  मुख्यमंत्री 20 मार्च को पटना लौटेंगे पटना। वहीं, जेडीयू की तरफ से जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक सीएम अपनी आंखों का भी इलाज कराएंगे वो पहले भी वह दिल्ली में ही आंख का इलाज कराने जाते रहे हैं।