क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
08-Jun-2020 01:30 PM
DELHI : इस वक्त राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. एनसीएस की ओर से भूकंप की पुष्टि की गई है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.1 मापी गई है. भूकंप का केंद्र हरियाणा में गुरुग्राम से कुछ दूरी पर बताया जा रहा है.
कम तीव्रता होने के कारण इस भूकंप को बहुत कम लोगों ने महसूस किया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.1 मापी गई है. बता दें कि पिछले दो महीनों में दिल्ली और एनसीआर के लोगों को एक दर्जन से भी ज्यादा बार भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए हैं. भूकंप के झटके भले ही हल्के थे लेकिन इन्हें हल्के में ही लिया जाना भारी गलती साबित हो सकती है.
जानकार मानते हैं कि इन्हें चेतावनी की तरह देखा जाना चाहिए और बड़ा भूकंप आने पर कम से कम नुकसान हो इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों की शुरुआत 12 अप्रैल से हुई है. उसदिन रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई थी.
IIT धनबाद में सीस्मोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड पी.के. खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि तीव्रता के झटके बार-बार लगना एक बड़े भूकंप का संकेत है. उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में दिल्ली-एनसीआर ने रिक्टर स्केल पर 4 से 4.9 तीव्रता वाले 64 भूकंप देखे हैं. वहीं पांच से ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप 8 बार आए. खान के मुताबिक यह दिखाता है कि इलाके में स्ट्रेन एनर्जी बढ़ रही है. खासतौर से नई दिल्ली और कांगड़ा के नजदीक में ऐसा देखा जा रहा है.