ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

दिल्ली में बीती रात आग का तांडव, 27 लोगों की गई जान

दिल्ली में बीती रात आग का तांडव, 27 लोगों की गई जान

14-May-2022 07:37 AM

DELHI : दिल्ली के मुंडका इलाके में बीती रात आग का बड़ा तांडव देखने को मिला है। आग लगने की घटना में 27 लोगों की जान चली गई है। घटना एक इमारत की पहली मंजिल पर आग लगने से हुई और इसके बाद देखते ही देखते यह पूरे बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले गई। दिल्ली के मुंडका में मेट्रो स्टेशन के पास एक बिल्डिंग में शुक्रवार की शाम 4 बजे के आसपास आग लगी, इस चार मंजिली इमारत में कई कंपनियों के कार्यालय हैं।


जिस कार्यालय में सबसे पहले आग लगी वह सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ राउटर का प्रोडक्शन और असेंबलिंग करती है। शाम 4 बजे के आसपास आग लगने के बाद तेजी के साथ यह पूरी बिल्डिंग में फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू किया। 7 घंटे तक के चले रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल 27 लोगों का शव बरामद किया गया है। इस कंपनी में ज्यादातर महिला स्टाफ ही काम करती थी, स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस वक्त आग लगी उसके बाद शीशा तोड़कर काफी सारे लोग जान बचाने के लिए ऊपर से कूद गए थे। इन घायलों को पास के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आसपास के दुकानों और मकानों में रहने वाले लोगों ने कई लोगों को अंदर से बाहर भी निकाला लेकिन 27 लोग बदनसीब साबित हुए।


जिस बिल्डिंग में आग लगी वह बेहद खस्ताहाल स्थिति में थी। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक के बिल्डिंग में बिना एनओसी के धड़ल्ले से कार्यालय चल रही थी। इस इलाके में कई और इमारतों में भी इसी तरह से कंपनी के दफ्तर चल रहे हैं। इसके लिए बिल्डिंग के मालिकों ने एनओसी लेना भी जरूरी नहीं समझा। बिल्डिंग की हालत खराब होने की वजह से फायर फाइटिंग टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने कंपनी के मालिक गोयल बंधुओं पर शिकंजा कस लिया है, उन्हें गिरफ्तार किया गया है और घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।