खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
04-Nov-2022 04:48 PM
DELHI: दिल्ली में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयुक्त ने शुक्रवार को निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा की। दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होगी जबकि 7 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। चार दिसंबर को दिल्ली नगर निकाय की कुल 250 सीटों के लिए सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। निकाय चुनाव के लिए दिल्ली में आज से ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया गया है।
चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक निकाय चुनाव के लिए 7 नवंबर से नामांकन शुरू हो जाएगा। प्रत्याशी 14 नवंबर तक अपना नॉमिनेशन कर सकेंगे। 16 नवंबर तक नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। प्रत्याशी 19 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी चुनाव में EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। सबसे पहले मॉक पोल होगा। निकाय चुनाव में नोटा का इस्तेमाल भी होगा MCD चुनाव में एक लाख से अधिक पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारियों की तैनाती होगी।
बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में एकीकृत होने के बाद 250 वार्डों पर चुनाव होगा। इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित था और कुल 272 वार्ड थे। ताजा परिसीमन में वार्ड की संख्या घटाकर 272 से 250 कर दी गई है। चुनाव आयोग ने पिछले महीने ही 250 वार्डों की लिस्ट जारी कर दी थी। इसके तहत दिल्ली नगर निगम की कुल 250 सीटों में से 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगी। वहीं 50 प्रतिसत सीटों पर महिला उम्मीदवारों की दावेदारी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...