बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती
26-Mar-2022 09:35 PM
DESK: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पटना कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। पिछले दिनों इस फिल्म को यूट्यूब पर डाले जाने की बात केजरीवाल ने कही थी। उनके इसी बयान को लेकर पटना व्यवहार न्यायालय में पटना के ही एक एडवोकेट ने परिवाद दायर किया है।
दिल्ली में द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि इस फिल्म को यूट्यूब पर डाल दिया जाए तो सभी के लिए यह फिल्म पूरी तरह से फ्री हो जाएगी। केजरीवाल के इसी बयान को विवादित बयान बताते हुए पटना कोर्ट में यह मामला सामने आया।
पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में केजरीवाल के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। पटना के एक वकील ने आईपीसी की धारा 500 और 501 के तहत परिवाद दायर किया है। इस मामले पर अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी।