BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
02-Feb-2023 08:33 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा के तेलमर थाना क्षेत्र के तेलमर गांव स्थित काली स्थान इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अचानक एक घर में भीषण आग लग गयी। घर में ही भारी मात्रा में पेट्रोल और डीजल रखा हुआ था। जिसे लोग बेचा करते थे।
पेट्रोल और डीजल के भंडारण के कारण लगी भीषण आग ने देखते ही देखते आस-पास के दर्जनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोग जब तक संभल पाते उससे पूर्व ही उनका सारा सामान जलकर खाक हो गया है। इस घटना से इलाके में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
आग इतनी भयावह थी कि उसे बुझाना ग्रामीणों के बस की बात नहीं थी। आग की फैलती पलटों को देखते हुए ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंची। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों का कहना था कि जिस घर में आग लगी वो घर वकील यादव नाम के व्यक्ति का था। उसने घर में डीजल-पेट्रोल का भंडारण कर रखा था। वह अवैध तरीके से पेट्रोल और डीजल बेचा करता था। अगलगी की घटना उसी के घर से शुरु हुई। जिससे बाद आस-पास के दर्जनों घरों को आग ने लपेटे में ले लिया।