NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
25-Sep-2019 12:33 PM
SUPAUL: बिहार में आए दिन शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाती हुई तस्वीरें सामने आती हैं. सुपौल से ऐसी ही खबर सामने आई है. जहां कानून को ठेंगा दिखाते हुए दारू और मछली की पार्टी करता बैंक मैनेजर रंगे हाथों पकड़ा गया है. अपराधियों के साथ बैठकर जाम छलकाते हुए बैंक मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार वीरेंद्र पासवान उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के निर्मली शाखा का प्रबंधक है.
दरअसल मरौना प्रखंड क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र बसखोरा का निरीक्षण करने मरौना के सीओ पहुंचे थे. इसी बीच वहां शराब की गंध आने पर सीओ के गार्ड ने सीओ को वहां से लौटने की बात कही. लेकिन सीओ अंचल गार्ड्स के साथ वहां पहुंच गए. मौके पर बैंक मैनेजर अपराधियों के साथ मछली और दारू पार्टी करते रंगे हाथों पकड़ा गया.
दारू और मछली की पार्टी में बैंक मैनेजर के साथ एक अपराधी भी मौजूद था. पुलिस ने जब अपराधी तलाशी ली तो उसके रूम से तीन देसी कट्टा बरामद किया गया. वहीं बैंक मैनेजर को गिरफ्तार करने के बाद वह अपनी नौकरी जाने की दुहाई देने लगा.