ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / दारोगा समेत 3 पुलिसवाले सस्पेंड, कचड़ा की गाड़ी में शव लादने का वीडियो...

दारोगा समेत 3 पुलिसवाले सस्पेंड, कचड़ा की गाड़ी में शव लादने का वीडियो आया सामने

11-Jun-2020 07:46 PM

DESK : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सिस्टम को शर्मसार कर दिया है. दरअसल एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नगरपालिका के कुछ कर्मी कचड़े की गाड़ी में डेड बॉडी को लादते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में पुलिस अफसर और सिपाही भी नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद एक दारोगा और 2 सिपाही के साथ-साथ नगरपालिका के 4 कर्मियों को सस्पेंड किया गया है.


मामला बलरामपुर जिले के उतरौला का है. जहां स्थानीय तहसील गेट पर मिले शव को कचड़ा की गाड़ी में लादने को लेकर पुलसीकर्मियों और नगरपालिका के कर्मियों के ऊपर विभाग ने कार्रवाई की है. दरअसल इस घटना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. जिसपर संज्ञान लेते हुए  एक उपनिरीक्षक और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है. नगर पालिका प्रशासन ने भी अपने चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है.


इस मामले की जांच एसडीएम और सीओ उतरौला को सौंपी गई है. बता दें कि उतरौला तहसील गेट पर एक व्यक्ति की लाश मिली थी. मृतक की पहचान सहजौरा थाना इलाके में सादुल्लाहनगर के रहने वाले 45 साल के अनवर अली के रूप में की गई थी. लाश पड़ी होने की सूचना पर उतरौला कोतवाली के दारोगा आरके रमन तथा सिपाही शुभम पटेल और शैलेन्द्र शर्मा मौके पर पहुंचे. इन लोगों ने शव के प्रति अमानवीयता दिखाते हुए उसे कोतवाली ले जाने के लिए उतरौला नगर पालिका परिषद की कूड़ा गाड़ी बुलवा लिया. शव को कूड़ा गाड़ी पर लादकर कोतवाली परिसर में ले जाया गया.


लाश को  गाड़ी में रखते समय किसी ने घटना का वीडियो बना लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होते ही एसपी देवरंजन वर्मा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लिया. एसपी ने कहा कि शव को कूड़ा गाड़ी में रखते समय एक दारोगा और दो सिपाही मौके पर वीडियो में दिख रहे हैं.  यह बहुत ही संवेदनहीन कार्य है. ईओ नगर पालिका उतरौला अवधेश वर्मा ने बताया कि इस अमानवीय कृत्य में शामिल उतरौला नगर पालिका कर्मी रवि पंकज, विक्रम, अर्जुन व ईश्वरनंद को भी निलंबित कर दिया गया है.