ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / Dark Days Of Emergency! आपातकाल की बरसी पर पीएम मोदी ने इमरजेंसी के...

Dark Days Of Emergency! आपातकाल की बरसी पर पीएम मोदी ने इमरजेंसी के नायकों को किया नमन

25-Jun-2023 12:28 PM

By First Bihar

DESK: तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार में 25 जून, 1975 को पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया था। आपातकाल के 48 साल बीत जाने के बाद भी लोगों के जेहन में वो काला दिन आज भी याद है। आपातकाल की बरसी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसे डार्क डेज ऑफ इमरजेंसी बताया है और आपातकाल के दौरान के नायकों को नमन किया है।


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल मिस्र के दौरे पर हैं। आज आपातकाल की बरसी पर उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, “'मैं उन सभी साहसी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया और हमारी लोकतांत्रिक भावना को मजबूत करने के लिए काम किया. #DarkDaysOfEmergency हमारे इतिहास की कभी न भूलाने वाली वो अवधि है, जो हमारे संविधान की ओर से बनाए गए मूल्यों के बिल्कुल विपरीत है”।


बताते चलें कि भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने अनुच्छेद 352 के अधीन आपातकाल की घोषणा की थी। 25 जून 1975 से लेकर 21 मार्च 1977 तक यानी कुल 21 महीने देश में इमरजेंसी लागू रही थी। इस दौरान लोगों की आजादी छीन ली गई थी और प्रेस की स्वतंत्रता पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।


news image